अनूपपुरमध्य प्रदेश

टीएचआर वितरण में खामी या लापरवाही? अनूपपुर कलेक्टर के निरीक्षण में खुला राज!

@रिपोर्ट- सत्यम पांडेय

अनूपपुर, 24 जुलाई 2025। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने बुधवार को जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत चंगेरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए बच्चों के पंजीयन, पोषण आहार वितरण, स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त की।

कलेक्टर श्री पंचोली आंगनवाड़ी में पंजीकृत बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में कुल 35 बच्चे पंजीकृत हैं। कलेक्टर ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की संख्या तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि टीएचआर का वितरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा। कार्यकर्ता द्वारा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पाया गया कि लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं की गई है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सूची अनिवार्य रूप से दीवार पर प्रदर्शित की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!