Uncategorizedअनूपपुरमध्य प्रदेश

अनूपपुर में कला प्रोडक्शन की प्रस्तुति ‘ढोली तारों डांडिया सीजन-15’ का भव्य समापन

@Satyam pandey— गरबा-डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा; आयोजन को सफल बनाने वाली टीम और प्रशिक्षकों का रहा विशेष योगदान

 

अनूपपुर। कला प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित ‘ढोली तारों डांडिया सीजन-15’ का भव्य एवं सफल समापन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस डांडिया महोत्सव में गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक नृत्य और संगीत की धुनों पर प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा और डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। आयोजन में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। गरबा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने नृत्य की विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और समाज में आपसी मेलजोल एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में अथिति के रूप में 

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हिमाद्री सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष पार्वती बाल्मीक राठौर जी नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह जी उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी जी, शिधार्थ सिंह जी , जितेंद्र सोनी जी ,वेद प्रकाश द्विवेदी जी ,राजा तिवारी जी ,शिवरतन वर्मा जी ब्रजेश चतुर्वेदी जी , विवेक बियानी जी , कमलेश तिवारी जी, बाल्मिक राठौर जी ,

संरक्षक एवं मार्गदर्शक अशोक शर्मा का रहा मार्गदर्शन

इस भव्य आयोजन में संरक्षक एवं मार्गदर्शक अशोक शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। आयोजनकर्ताओं अनुभव अग्रवाल, अन्नपूर्णा शर्मा एवं शिवानी वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों, प्रशिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से ‘ढोली तारों डांडिया सीजन-15’ ने अनूपपुर में एक यादगार सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बनाई।

गरबा प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में गरबा प्रशिक्षकों के रूप में ऐश्वर्या थवानी, रूपाली श्रीवास्तव, प्रिंसी रजक, करिश्मा सोनी, तनीषा पांडे, सिमरन विश्वकर्मा, काजल वर्मा, अनमोल नामदेव, महक धमेजा, विजय चौहान (गोपी), विक्की, आकाश प्रजापति, आदर्श द्विवेदी, प्रशांत सिंह एवं प्रेम राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने गरबा-डांडिया की विभिन्न शैलियों का अभ्यास कर मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

आयोजन समिति ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में आशीष अग्रवाल, हर्ष श्रीवास्तव, राहुल सिंह चंदेल, सौरभ श्रीवास्तव, प्रकाश चतुर्वेदी, विमल पांडे, दीपक सोनी, विनय दुबे, विवेक सिंह, प्रियम शुक्ला, सत्यम पांडे, आकाश तिवारी एवं अभिषेक मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला और प्रतिभागियों तथा दर्शकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया।

 

मीडिया पार्टनर और तकनीकी टीम का योगदान

कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में राजधानी न्यूज़ से अजय मिश्रा एवं किशोर सोनी, आज तक भारत से बीजू थॉमस तथा थर्ड आई 24×7 न्यूज़ से सत्यम पांडे, नितिन मिश्रा एवं आदर्श मिश्रा ने सहयोग दिया। आयोजन की तस्वीरों और यादगार पलों को कैमरे में कैद करने की जिम्मेदारी सागर रैकवार, प्रकाश सोनी एवं युवराज सिंह ने निभाई। वहीं, डीजे जुबैर ने संगीत की धुनों से आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

 

सांस्कृतिक एकता और प्रतिभाओं को मिला मंच

‘ढोली तारों डांडिया सीजन-15’ ने अनूपपुर में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। कला प्रोडक्शन की यह पहल भारतीय संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!