Uncategorized

मिशन मधुहारी क्लिनिक बना टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों के लिए आशा की नई किरण

जिला अस्पताल अनूपपुर में एक माह में 12 मरीजों का पंजीयन, विशेषज्ञ परामर्श से मिल रही बेहतर देखभाल

 

अनूपपुर। टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में मिशन मधुहारी क्लिनिक एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है। जिला अस्पताल अनूपपुर में 11 सितंबर को शुरू हुए इस क्लिनिक ने अपने संचालन का एक माह पूरा कर लिया है। इस दौरान अब तक 12 टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित मरीज पंजीयन कराकर विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर चुके हैं।

क्लिनिक की शुरुआत से पहले जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित पंजीकृत मरीजों की संख्या शून्य थी। वहीं, क्लिनिक के प्रारंभ होने के एक माह के भीतर यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इसे क्षेत्र में बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक उपलब्धि माना जा रहा है।

मिशन मधुहारी क्लिनिक टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आया है। क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ नियमित देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक प्रभावित लोगों की पहचान करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें बेहतर देखभाल मिल सके।

क्लिनिक का स्थान: जिला अस्पताल अनूपपुर, ग्राउंड फ्लोर, कमरा नंबर 7।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!