Uncategorized

पार्षद संजय चौधरी का इस्तीफा मंजूर,अनिल पटेल बनाए नए सभापति

वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद संजय चौधरी ने अपने कार्यकाल में कई बार इस्तीफा दिया, नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह ने आखिर किया इस्तीफा स्वीकार

अनूपपुर। नगर पालिका परिषद अनूपपुर की प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) में बदलाव हुआ है। वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद संजय चौधरी द्वारा पीआईसी सदस्य पद से दिया गया इस्तीफा नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेन्द्र सिंह ने स्वीकार कर लिया है, बता दें इसके पूर्व भी पिछले वर्ष भी कई बार पी आई सी से इस्तीफा दे चुके हैं, उनकी कार्यशैली को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके स्थान पर वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद अनिल कुमार पटेल को पीआईसी का नया सदस्य एवं सभापति बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद संजय चौधरी ने 07 सितंबर 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपकर पीआईसी सदस्य पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। अध्यक्ष द्वारा उनके इस्तीफे को स्वीकार किए जाने के बाद अब पीआईसी में उनके स्थान पर वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद अनिल पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेन्द्र सिंह द्वारा 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार पीआईसी में विभागीय संशोधन करते हुए अनिल कुमार पटेल को योजना, यातायात, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है। आदेश में पीआईसी के शेष सदस्यों को यथावत रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!