“बोल बम के जयकारों के साथ शुरू होगी बूढ़ी माई मढ़िया समिति की कांवड़ यात्रा, अमरकंटक से लाया जाएगा पवित्र नर्मदा जल” @रिपोर्ट – सत्यम पांडे

अनूपपुर, 24 जुलाई 2025। श्री बूढ़ी माई मढ़िया कांवड़ समिति द्वारा लगातार सातवें वर्ष भोलेनाथ की भक्ति में डूबी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, अनूपपुर से श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए अमरकंटक पहुँचते हैं और वहाँ से पवित्र मां नर्मदा जल लेकर जलेश्वर धाम में भगवान शिव को अर्पित करते हैं।
इस वर्ष की कांवड़ यात्रा 25 जुलाई 2025 को पुरानी बस्ती से बाबा महाकाल की दिव्य झांकी के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा राम जानकी मंदिर, अमहाई केशरी नंदन महाराज के दर्शन, और चंदास नदी से होते हुए अमरकंटक पहुंचेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव जलेश्वर धाम होगा, जहाँ भक्तजन मां नर्मदा का पवित्र जल भोलेनाथ को समर्पित करेंगे।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। भक्तों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।



