अनूपपुर

ग्राम पंचायत पपरौडी खूंटाटोला में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

 

अनूपपुर | आदर्श मिश्रा- ग्राम पंचायत पपरौडी के खूंटाटोला में 18 दिसंबर को जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी, ग्राम सरपंच भुवन सिंह मरावी, भान सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने खेलों को युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम बताया।

अतिथियों ने कहा कि इस तरह के ग्रामीण स्तर के आयोजन छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹25,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत और स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा है। टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!