Uncategorized

अनूपपुर नगर पालिका वार्ड नं 13,14 में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

 

अनूपपुर, आदर्श मिश्रा/अनूपपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 अंतर्गत बूढ़ी माई मंदिर से अमहाई हनुमान मंदिर होते हुए रजहा तिराहा तक डामरीकरण (सड़क निर्माण) कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी, वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद कंचन गजेंद्र सिंह, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सुभाष पटेल, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह बघेल तथा भाजपा मंडल महामंत्री कमलेश तिवारी (पिंटू जी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा कहा कि नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!