अनूपपुर जिले के बकेली ग्राम पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
भाजपा जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह रहे मुख्य अतिथि

अनूपपुर/अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बकेली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ युवा समाजसेवी शीलू त्रिपाठी एवं आदर्श मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शिव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है।
उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन समिति की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।



