अनूपपुर मंडल में SIR की कामकाजी बैठक संपन्न

अनूपपुर- सत्यम पांडे /मंडल में आज SIR की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता SIR के विधानसभा संयोजक श्री रामनारायण उमरिया जी ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री शिवरतन वर्मा जी, जिला महामंत्री श्री श्याम नारायण शुक्ला जी, जिला महामंत्री श्री सिद्धार्थ शिव सिंह जी, कार्यालय मंत्री श्री चंद्रिका द्विवेदी जी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विजय शुक्ला जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित में कार्य करने पर बल दिया।
अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के लक्ष्यों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।



