कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभा रहे अनूपपुर कोतवाली टी.आई. अरविंद जैन* *वर्षो पुराने प्रकरणों की गुत्थी सुलझाने में माहिर, अपराध पर लगातार कार्यवाही

अनूपपुर,आदर्श मिश्रा// समाज में कानून और व्यवस्था बनाये रखना, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध को रोकना, पुलिस का कार्य होता है, जिसे अनूपपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन बड़ी ही शिद्दत से निभा रहे हैं। सख्त अपराधियों के प्रति रफ एण्ड टफ और जिस साधारण व्यक्ति को अपराध की तरफ ढकेला जा रहा है उसे समझाने का बेहतर प्रयास अनूपपुर कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा किया जा रहा है।
अनूपपुर जिले के पुलिस कप्तान मोती उर रहमान के दमदार नेतृत्व व अनूपपुर कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन की सक्रियता के कारण पिछले एक वर्ष से थाना क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसके कारण पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में फैले कई
प्रकार के अपराध जो आम हो चुके थे उन पर काफी हद रोक लगाने में खाकी सफल हुई है।
साथ ही फरियादी की शिकायत पर मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरूद्ध उचित दंडात्मक कार्यवाही होने से कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा विश्वास बढ़ा है।
प्रभावी कार्यवाही से अपराध पर अंकुश
अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसना हो या नशे के खिलाफ अभियान चलाना, गुमशुदा की दस्तयाबी कर उनके परिजनो को सुपुर्द करने से लेकर आदतन अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस कप्तान, अनूपपुर कोतवाली टी आई और उनकी टीम ने इसे बखूबी अंजाम दिया है यदि पिछले अपराधिक रिकॉड को देखा जाए तो अनूपपुर कोतवाली टी अरविंद जैन के कार्यकाल में अपराधियों पर अंकुश देखने को मिला है।
अरविंद जैन की ताबडतोड कार्यवाही के कारण अपराधियों में खौफ है। अरविंद जैन की बेहतरीन कार्यशैली की गवाही शासन के रिकार्ड में दर्ज आंकड़े साफ तौर पर ब्यां कर रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन की पद स्थापना के बाद से लगातार हो रही कार्यवाही से पूरे कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों के मन में अपराध करने से पहले सोचते होंगे।



