तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारी बैठक भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर सम्पन्न

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अनूपपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारी बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जिला के नेतृत्व मे हुआ संपन्न । बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में मौन जुलूस कार्यक्रम 14 अगस्त शाम 4:00 जिला मुख्यालय अनूपपुर सुनिश्चित किया गया है । भाजपा के सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के द्वारा 13 और 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा जिला एवं विधानसभा मंडल स्तर पर निकाली जाएगी । जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से ठीक एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन की त्रासदी में लाखों लोग प्रभावित हुए, जिसमें कई लोगों ने अपने प्राण गंवाए, अनेक लोगों को अपना घर-बार छोड़कर शरणार्थी जीवन अपनाना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ता इस अवसर पर उन सभी को मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी ।
बैठक मे जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह परिहार , कार्यालय मंत्री चन्द्रिका द्विवेदी ,मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामनारायन शुक्ला, वेद प्रकाश द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष भारत सिंह,रणजीत सर्राटे जी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




