स्वतंत्रता दिवस पर एबीवीपी की भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा अनूपपुर @रिपोर्ट- सत्यम पांडे
अनूपपुर में एबीवीपी की 1000 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा, बना ऐतिहासिक क्षण

अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अनूपपुर नगर इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1000 मीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रहित, समाजहित और छात्रहित में पिछले 76 वर्षों से कार्यरत एबीवीपी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर हर्षल पंचोली ने एक्सीलेंस ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा एक्सीलेंस ग्राउंड से शुरू होकर अमरकंटक तिराहा, सरस्वती मार्ग, स्टेशन चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां खुला मंच कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।
खुले मंच पर शहडोल विभाग के विभाग प्रचारक कमल जी और अनूपपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक कमल जी ने कहा, “तिरंगे का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे वर्ष होना चाहिए। आज अनूपपुर के छात्रों ने 1000 मीटर लंबे तिरंगे को थामकर देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया है।”
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने इस यात्रा को जिले की अब तक की सबसे भव्य और ऐतिहासिक यात्रा बताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं की सराहना की।
कार्यक्रम का आभार नगर अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने व्यक्त किया। मंच संचालन नगर मंत्री अभिषेक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रणव मिश्रा, लवकुश रवतेल, अमन परिहार, सचिन, विवेक, आनंद, शिवा, हर्षवर्धन, अजय, आदित्य, राजा, निशी यादव, अंकित सोनी, पूनम, सौरभ, दीपक, शिवम, हार्दिक सहित नगर के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
5af7e74f-8ac7-4a8a-b4e8-715b325abc74




