Uncategorized

प्रेमिका से बात न होने पर हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, कोतवाली थानाप्रभारी ने समझाइश देकर उतारा

अनूपपुर। जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल पर प्रेमिका से बात न होने के कारण सीधे हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने पहले तो युवक को नीचे उतरने के लिए समझाइश दी, लेकिन वह बार-बार प्रेमिका से बात कराने की ज़िद पर अड़ा रहा। काफ़ी देर तक समझाने-बुझाने और भरोसा दिलाने के बाद आखिरकार युवक नीचे उतरा।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया और राहत की सांस ली। लोगों ने भी पुलिस की सूझबूझ और धैर्य की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!