अनूपपुर में होगा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ, पंजीयन 15 से 30 सितंबर तक

अनूपपुर।
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के नर्मदा वीर युवा संगठन की पहल पर इस साल मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। “अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी 2025” नामक यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न हिस्सों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाएगी। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
इस प्रतियोगिता के लिए टीमों का पंजीयन 15 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक खुलेगा। इच्छुक टीमों के प्रबंधक निर्धारित समयसीमा में अपने खिलाड़ियों को दर्ज करा सकते हैं। विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
आयोजकों ने बताया कि इस बार का आयोजन पहले से भी अधिक भव्य होगा। मैदान की तैयारी, खिलाड़ियों की सुरक्षा व खेल सामग्री की व्यवस्था की जा चुकी है। पूरे क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए संपर्क नंबर: 7697763776, 6267707042, 94294774591।



