Uncategorized

संगीता उईके के प्राचार्य बनते ही, सुधर रही शा. महाविद्यालय जैतहरी की व्यवस्थाएं

अनूपपुर, आदर्श मिश्रा/अनूपपुर जिले के जैतहरी शासकीय महाविद्यालय में जब से संगीता उईके ने प्राचार्य का कार्यभार संभाला है,उनके कार्यभार संभालते ही शासकीय जैतहरी महाविद्यालय की सभी सुविधाओं में सुधार देखने को मिल रहा है,विद्यार्थियों द्वारा बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थ प्राचार्य की मनमानी से जैतहरी महाविद्यालय में कई अनियमिताएं हो रही थी लेकिन जब से संगीता उईके मैडम ने महाविद्यालय का कार्यभार संभाला है उनके प्राचार्य बनते ही जैतहरी में विद्यार्थियों को सर्व सुविधायुक्त क्लासेस एवं सभी तरह की संयुक्त व्यवस्था जैतहरी महाविद्यालय प्रदान कर रहा है हम बता दें कि अध्यनरत छात्र जो पूर्व में कम संख्या में निरंतर कक्षाएं लेने आते थे वह छात्र की संख्या में बढ़ोतरी होकर प्रतिदिन महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र महाविद्यालय पहुंचकर अच्छी सुविधा एवं शिक्षा का लाभ ले रहे हैं, सुश्री संगीता उईके के कार्यकाल में सभी स्टाफ एवं महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थी खुद को एक अच्छे महाविद्यालय का हिस्सा मान रहे हैं!

पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व में कई तरह के अनियमिताएं हो रहे थे अगर हम बात करें पूर्व में अध्यनरत छात्र चाहे वह रेगुलर हूं अथवा भोज के विद्यार्थी हो उनको खुल्लम-खुल्ला नकल कराए जाने की व्यवस्था महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जाती थी एवं नक़ल प्रकरण के कोई केस नहीं बनते थे।
जिससे विद्यार्थी बेखौफ होकर नकल की छूट में रहते थे लेकिन जब से महाविद्यालय का प्राचार्य बदलते ही समस्त परीक्षाओं में विद्यार्थियों को नकल में पूर्णता रोक लगाने का कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य संगीता उईके ने किया है जो काफी सराहनीय है एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य का एक आधार है।
कुछ समाचार पत्रों में महाविद्यालय की प्रिंसिपल मैडम को बदनाम करने की साजिश के कारण अपवाह जैसी खबरें चलाई जा रही है जो पूर्णत गलत है, पूर्व में आउटसोर्स में भर्ती कर्मचारी जो महाविद्यालय में अपने कार्यों को सही तरीके से ना करके अपनी मनमानी अपनाते थे उनको आउटसोर्स भर्ती नियम अनुसार मैडम ने उनके पद से मुक्त कराया जो विद्यालय महाविद्यालय के लिए सही साबित होता दिखाई दे रहा है।
*संगीता उईके के प्रिंसिपल बनते ही बदल रही जैतहरी महाविद्यालय की तस्वीरें*
जैतहरी महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं का निदान जैसे ही हो रहा है,जैतहरी महाविद्यालय में अध्यनरत छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है एवं महाविद्यालय की सर्वव्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है निश्चित ही इस महाविद्यालय में अध्यनरत छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ एक अच्छा दिशा निर्देश और एक अच्छा महाविद्यालय कैंपस बनाने का लक्ष्य लेकर महाविद्यालय की प्राचार्य काम कर रही हैं,जो कि बहुत ही सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!