Uncategorized

बूथ समितियों की बैठक में सैकड़ो लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह ने दिलाई सदस्यता

विकसित भारत की दिशा में कार्य करने का लिया संकल्प

अनूपपुर, आदर्श मिश्रा//अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दमेहडी मंडल के प्रत्येक बूथों पर बैठकों का दौरा निरंतर चल रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह के द्वारा अपने मंडल प्रभार दमेहडी के प्रवास पर 10 अक्टूबर 2025 को पहुंचे जहां पर उन्होंने बूथ क्रमांक 192 ग्राम पंचायत केकरिया ,दमेहदी मंडल के ग्राम पंचायत पड़रिया के कुम्हारवार ग्राम में बूथ क्रमांक 200 एवं बूथ क्रमांक 201बूथ समिति की परिचयात्मक कामकाजी बैठक ली। बैठक मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह मरावी मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह धुर्वे भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह सिरोठिया राजेन्द्रग्राम मंडल अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रवंशी मंडल दामेहड़ी उपाध्यक्ष विजय सिंह पट्टा तथा वरिष्ठ नेता पतिराम यादव तथा महिला मोर्चा की श्रीमती पार्वती तथा बूथ समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक चर्चा करने के पश्चात ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और युवाओं को भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल कराया। भाजपा परिवार में शामिल होने वाली महिलाएं एवं युवाओं ने कहा कि वह केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की दशा और दिशा बदलने में कारगर साबित हो रही हैं हम सभी भाजपा सरकार की नीतियों का स्वागत करते हैं और भाजपा परिवार में शामिल होकर विकसित भारत की दिशा में कार्य करेंगे । भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल के प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले ग्रामीण क्षेत्र की समस्त महिलाओं और युवाओं को अंग वस्त्र पहनकर उनका स्वागत किया और भरोसा दिया कि भाजपा की सरकार जो अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही है वह निश्चित अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है हर कार्यकर्ता और हर व्यक्ति की चिंता भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार निरंतर कर रही है। हम सब मिलकर भारत को वैभवशाली भारत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!