Uncategorized
भिलाई ने पहला मुकाबला 4-2 से जीता, जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत@रिपोर्ट- सत्यम पांडे

पुष्पराजगढ़। अमगंवा स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुए जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी-2025 की शुरुआत रोमांचक रही। पहले मुकाबले में भिलाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर को 4-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज़ किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में भिलाई ने 2 गोल की बढ़त बनाई, जबकि इंदौर ने वापसी करते हुए दूसरा हाफ 2-2 पर ला दिया, लेकिन अंतिम मिनटों में भिलाई के दो तेज़ गोलों ने जीत सुनिश्चित कर दी। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों से किया।
इस टूर्नामेंट में कोरबा, पुष्पराजगढ़, रतलाम और बिलासपुर जैसी टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच 45-45 मिनट के होंगे। विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता को ₹25,000 की नगद राशि प्रदान की जाएगी।



