जगत गुरु मौली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट अमगवां पुष्पराजगढ़ लोकप्रियता और रोमांच के साथ आज होगा समापन @रिपोर्ट – सत्यम पांडे
नर्मदा अंचल वीर युवा संगठन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष हीरा सिंह मित्र मंडली के नेतृत्व में गांव जोड़ो अभियान

अनूपपुर। जगत गुरु मौली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट अमगवां पुष्पराजगढ़ अनूपपुर में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है दअरसल मावली सरकार ने इसका नाम गांव जोड़ो अभियान दिया है.नर्मदा अंचल वीर युवा संगठन एवं अनूपपुर जिला भाजपा अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम मित्र मंडली के नेतृत्व में आयोजित पुष्पराजगढ़ में जगत गुरु मौली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 अमगवां ग्राम जोड़ो अभियान का रोमांच जारी है, जिसमें देश के कोने-कोने से प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 3 अक्टूबर से जारी इस टूर्नामेंट का आज समापन हो जायेगा। पिछले 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य राज्यों की टीमें शामिल हुई। जिसमें विजेता टीम को 51,000 रुपये और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये की नगद राशि भी प्रदान की जाएगी।
टूर्नामेंट की कुछ झलकियां
जगत गुरु मौली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी पीछे नहीं हैं 60 अंडर-15 लड़कियों के मैच अमगवां ने भेजरी को हराकर जीत हासिल की.दमहेड़ी और जूनियर झरही के बीच मुकाबला रोमांचक रहा पूरे खेल में दोनों टीमें बराबरी पर डटी रही, लेकिन आखिरकार पेनाल्टी में धमेड़ी ने जीत हासिल की एक अन्य मैच में खेल का जोश देखने लायक था 2018 ,2023 और 2024 की चैंपियन टीम कोरबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाघाट को 6 गोल से हराया, वहीं इंदौर ने ज़बरदस्त मुकाबले में मुंबई को पेनाल्टी में मात दी.इस टूर्नामेंट में बिहार बनाम अमरपाटन FC मैहर का जबरदस्त मुकाबला पहले हाफ में बिहार 2 पॉइंट से आगे थी लग रहा था मैच उन्हीं का होगा। लेकिन अंत में अमरपाटन ने मैदान पलट दिया पेनल्टी तक मुकाबला बराबर चला, और अंत में अमरपाटन ने गोल दागकर जीत अपने नाम की.एक मौके पर दर्शक फुटबॉल प्रेमी और भी रोमांचित हो उठे जब मैदान पर हमारे देश के अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे थे, वहीं नाइजीरियन प्लेयर भी इस भव्य मंच पर खेलने पहुंचा इसे देखने के बाद भीड़ में जोश देखा गया , युवाओं में उत्साह था और माहौल पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय बन गया ।
फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा
जिला भाजपा अध्यक्ष युवा नेता हीरा सिंह ने प्रतियोगिता पर टिप्पणी करते हुए कहा की ये सिर्फ खेल नहीं है, ये हमारे गांव-क्षेत्र की युवा ऊर्जा और जुनून का प्रतीक है। आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के लाभ पर चर्चा करते हुए बताया की यह इससे
फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा फुटबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं की खोज हो सकती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।इस आयोजन ने अब सीमाओं को पार करते हुए फुटबॉल को एक नई पहचान दी है- अमरकंटक की धरती अब सिर्फ भारत नहीं, पूरे विश्व के खिलाड़ियों का केंद्र बनता जा रहा है.
सकारात्मक पहलू
खेल आयोजन समुदाय को एक साथ लाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। खेल आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं, जैसे कि स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर पैदा करना। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल करने से उन्हें नशीले पदार्थों और अन्य नकारात्मक प्रभावों से बचाया जा सकता है।
स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर
आगे की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए हीरा सिंह श्याम ने कहा नियमित रूप से इस तरह के आयोजनों का आयोजन करने से खेलों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास होता है खेल बुनियादी सुविधाओं का विकास करने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के अवसर मिल सकते हैं।
ग्राम जोड़ो अभियान की भूमिका
समुदाय को एकजुट करना: फुटबॉल प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से समुदाय के लोगों को एक साथ लाने में मदद मिल सकती है, जिससे ग्राम जोड़ो अभियान को मजबूती मिल सकती है।फुटबॉल प्रतियोगिता जैसे आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं, जिससे ग्राम जोड़ो अभियान को सफल बनाने में मदद मिल सकती है।ऐसे आयोजन ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं और ग्राम जोड़ो अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं।
टूर्नामेंट के आयोजक और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि यह टूर्नामेंट विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
राजनीतिक विमर्श
वैसे तो फूटबाल टूर्नामेंट पूर्णतया गैर राजनितिक हैए पर फिर भी किसी राजनितिक दाल के ज़िम्मेदार का शामिल होने पर राजनितिक नफा नुक्सान की बात होना लाज़िमी है गांव में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता हीरा सिंह श्याम को एक राजनेता की तरह सफल बनाने में कई तरह से मदद कर रही है.फुटबॉल प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के माध्यम से हीरा सिंह का आस पास के गांव के लोगों का सीधा जुड़ाव हुआ हैं और उनकी लोकप्रियता बढ़ दिनोंदिन बढ़ रही है.इस तरह के आयोजनों से हीरा सिंह को समुदाय की भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी लगातार मिल रही मीडिया कवरेज:से श्री श्याम को अपनी छवि बनाने और अपने कार्यों को उजागर करने का अवसर मिला है। युवा को आकर्षित हो रहे हैं और उनका समर्थक वर्ग में निरंतर इज़ाफ़ा हो रहा है हीरा सिंह लगातार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे जा रहे हैं और अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।



