पुष्पराजगढ़ के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को दे रहे छात्रावास के छात्रों को धमकी,अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने लिए कर रहे छात्रों से बहस
पूर्व में भी कई विवादित बयान बाजी कर चुके हैं विधायक जी, विधायक की कार्यशैली से छात्रों में आक्रोश

अनूपपुर,आदर्श मिश्रा/अनूपपुर जिले के विधानसभा पुष्पराजगढ़ के कांग्रेस विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी की बयान बाजी इस समय ज्यादा चर्चा में रहती है। यह जब वह तीसरी बार विधायक बने तो अब इनके व्यक्तव्य में ढेर सारा रौब दिखने लगा है।
जिसकी झलक इस समय सोशल
मीडिया में वायरल हो रहा है एक ऑडियो में साफ-साफ सुनाई पड़ रहा है। मामला राजेंद्रग्राम से लगे ग्राम बसनीहा का है जहां के एक छात्रावास में अपने कोटे से सड़क बनवाकर वाह वाही लूटने वाले पुष्पराजगढ़ कांग्रेस विधायक का असली चेहरा सामने आ गया है चर्चा है कि छात्रावास के अंदर सड़क बनाना तो बहाना था छात्रावास के पीछे अपने शुभचिंतकों की जमीनों को रास्ता देकर उन्हें लाभ पहुंचाना असली निशाना था। और जैसे ही सड़क पीछे बाउंड्री तक पहुंची सारे नियम कानून को ध्वस्त करते हुए
अपनी गुंडई और विधायकी के दम पर गैर कानूनी तरीके से उक्त छात्रावास की पीछे की बाउंड्री वालों को तोड़वा दिया गया और यहां पर एक गेट लगाने की तैयारी शुरू हुई पहले तो इस छात्रावास के छात्रों की समझ में नहीं आया जब तक वह समझे तब तक बाउंड्री वॉल टूट गई थी और आगे भी सड़क बनने लगी यहां पर यह विशेष उल्लेखनीय है की बाउंड्री वॉल के पीछे एक भी मकान नहीं है और ना ही एक भी परिवार वहां पर निवास करता है इसके बावजूद वाहन सड़क और पीछे की बाउंड्री पर गेट की जरूरत क्या थी
यह सबसे बड़ा सवाल है और इसी सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की गई तो यह सच निकलकर सामने आया कि अब तक इन जमीनों का भाव कौडियो में थी लेकिन जैसे ही बाउंड्री टूटी गेट लगने की तैयारी शुरू हुई आगे भी सड़क बनेगी इस खबर के बाद यहां की जमीनों का भाव आसमान छूने लगा चर्चा तो यह भी है कि खुद विधायक के कई शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों के नाम भी पीछे की जमीन है जिन्हें निजी लाभ पहुंचाने के लिए विधायक छात्रों को फोन पर धमकाने पर उतारू हो गए हैं।



