Uncategorized

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का अनूपपुर आगमन, भाजपा नेता वेद प्रकाश द्विवेदी के घर पहुंचे

अनूपपुर/-मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का आज अनूपपुर आगमन हुआ। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले पारासी गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री बिसाहुलाल सिंह के पुत्र के निधन पर परिवार से मुलाकात की।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण उपरांत वे अनूपपुर बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता वेद प्रकाश द्विवेदी के निवास पर जाकर उनकी दादी एवं स्वर्गीय वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश द्विवेदी की माताजी के निधन पर परिवारजनों से भेंट की।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी,  अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, चन्द्रिका द्विवेदी,शिवरतन वर्मा राजकिशोर तिवारी ,शैलेन्द्र सिंह बघेल, विजय सिंह राठौर, विजय शुक्ला,अभय पांडेय,रणजीत सर्राटे ,दिनेश राठौड़ ,प्रदीप मिश्रा ,सत्यम पांडे ,निखिल तिवारी ,अकाश तिवारी ,प्रतीक गर्ग ,प्रियम शुक्ला , अकाश तिवारी ,आदर्श मिश्रा ,अनिल पटेल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!