महाकौशल में बजरंग दल का संगठनात्मक विस्तार: आलोक प्रताप सिंह बने प्रांत उपाध्यक्ष @रिपोर्ट- सत्यम पांडेय

27 जुलाई 2025 — संगठन कार्य विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर दो दिवसीय प्रांत बैठक का आयोजन महाकौशल सिवनी जिले के पैराडाइज लॉन में संपन्न हुआ। बैठक में 18 जिलों से आए 194 प्रांत एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में 45 मिनट के 6 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक विषयों, कार्यशैली, जनसंपर्क, अनुशासन और राष्ट्र सेवाभाव को लेकर गहन विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त 80 मिनट की चक्रीय बैठक में वर्तमान सामाजिक परिस्थिति और भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के अंतिम सत्र में भाईसाहब आलोक प्रताप सिंह जी को राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली मानी जा रही है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने आगामी माहों में सेवा, सुरक्षा, संस्कार और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।



