Uncategorized
जयकारों के बीच नव-दुर्गा उत्सव समिति माँ दुर्गा का खमपरिया तालाब में विसर्जन

अनूपपुर/खमपरिया। नवरात्रि समापन पर आज माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा खमपरिया तालाब से आरंभ होकर आरसीएम मार्ग और शंकर मंदिर रोड से होते हुए पुनः खमपरिया तालाब पहुँची।
ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर भक्त झूमते रहे, महिलाओं व बच्चों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की। तालाब किनारे मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच माँ दुर्गा का विसर्जन सम्पन्न हुआ।




