महुदा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद – राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में आज ग्राम महुदा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “शस्त्र और शास्त्र दोनों ही जरूरी हैं”। इसी सिद्धांत को लेकर हिंदू समाज को शस्त्र पूजन के महत्व से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, संभाग अध्यक्ष राजेश तिवारी, संभाग उपाध्यक्ष उदयकांत पटेल, संभाग मंत्री रवि द्विवेदी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष AHP राणा गगन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह व मनीष प्रजापति, जिला मंत्री अमोल राठौर, हिमांशु तिवारी, देवमणि तिवारी, मनोज यादव, रामदयाल यादव, नगर अध्यक्ष भालूमाड़ा रवि करण केवट, राजू केवट, पूर्व नगर अध्यक्ष आयुष पांडे, अनूपपुर नगर अध्यक्ष शिवम पटेल, नगर मंत्री राकेश चौधरी, नगर उपाध्यक्ष CRP शूजल राठौर, नगर मंत्री CRP आयुष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान परंपरागत विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर समाज में आत्मबल और एकजुटता का संदेश दिया गया।



