Uncategorized

जगद्गुरु माऊली सरकार फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 में कोलकाता टीम का सामना भिलाई एवं नासिक टीम का सामना अमगवा से आज

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं फुटबॉल खिलाड़ी हीरा सिंह श्याम के द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों को दिया जा रहा बेहतर मंच

अनूपपुर/ अनूपपुर जिले के विधानसभा पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत अमगवां में इन दोनों क्षेत्र के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, यह फुटबॉल प्रतियोगिता अंतराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता है, इस टूर्नामेंट में देश के कोने कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं।
*फुटबॉल टूर्नामेंट में आज के मुकाबले*
अकादमी कोलकाता का मुकाबला भिलाई से दोपहर 1:00 बजे दूसरा मुकाबला नासिक महाराष्ट्र का स्थानीय टीम अमग़वा से जो दोपहर 3:00 से खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्रीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिल रहा बेहतर मंच – हीरा सिंह श्याम*
इस भव्य टूर्नामेंट के आयोजक और भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि यह टूर्नामेंट का उद्देश है कि क्षेत्रीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बेहतर मंच मिलने से उनके खेल में सुधार होता है, और बेहतर खेल के लिए प्रेरित होते हैं।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में जिले भर से फुटबॉल प्रेमी मैच देखने प्रतिदिन हजारों की संख्या में पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!