तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल सक्सेना की काली करतूत हुई उजागर
सोने चांदी के पानी से करा दी करोड़ो रूपये की पुताई

अनूपपुर/ दुनिया भर में भ्रष्टाचार की तरह-तरह से खबरें देखने को मिलती है लेकिन मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अच्छी बुरी जो भी खबरे बनकर निकलती है किसी ऐतिहासिक से कम नही रहती ।
जिले के ताजे एक मामले में उच्च शिक्षा विभाग के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस आफ कालेज तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर की आई है जिसमे प्राचार्य अनिल सक्सेना ने 1वर्ष के अंदर जितना बड़ा भ्रष्टाचार का खेल खेल लिया उतना महाविद्यालय की नींव से लेकर आज तक के इतिहास में नही हुआ था।
आपको बता दें कि प्राचार्य अनिल सक्सेना ने महाविद्यालय में लगे बगिया के क्यारियों की पुताई लाखों रुपए की लागत में करा है जो हवा हवाई नही बल्कि महाविद्यालय के मद से प्राचार्य अनिल सक्सेना के द्वारा किये गए फर्जी बिल भुगतान गवाही दे रहे हैं।
इसी तरह प्राचार्य द्वारा बाउंड्रीवाल ,आंगन भवन सहित तमाम जगह से अलग अलग नियम विरुद्ध तरीका से फर्जी बिल बनाकर
जिले में अब तक के इतिहास में बहुत बड़ी तो नही फिर भी लगभग आधे करोड़ रुपये की इबारत लिख दी है।
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कालेज तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल सक्सेना की काली करतूत तब उजागर हुई जब इनके द्वारा कराए गए कार्य के फर्जी बिल सोशल मीडिया के माध्यम से समुद्र में नाव की तरह उतराने लगी।
जनचर्चा के मुताबिक प्राचार्य अनिल सक्सेना द्वारा जिस तरह से भ्रष्टाचार कर दिनेश आर्ट के नाम से फर्जी बिना,निविदा, टेंडर,के अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चार लाइन का कार्यादेश जारी कर सरकारी राशि का दोहन किया गया है,उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा मानो प्राचार्य अनिल सक्सेना ने महाविद्यालय भवन सहित कबूतर बाउंड्रीवाल में सोने ,चांदी की परत को बिल धारक दिनेश के साथ मिलकर चढ़ा दिया हो।
प्राचार्य ने रच दिया भ्रष्टाचार का इतिहास
प्राचार्य अनिल सक्सेना के द्वारा किया गया यह भ्रष्टाचार जिले के इतिहास में सबसे बड़ा है जो केवल पुताई मामले में किया गया है अभी तो इनके नियम विरुद्ध करतूतों को अलग-अलग अंक में हमारे द्वारा प्याज के छिलके की तरह परत दर परत खोलकर उजागर किया जाएगा जिसमे श्री सक्सेना ने खुलेआम भ्रष्टाचार की डुबकी लगाई है।
जांच कर कार्यवाही की उठी मांग
प्राचार्य द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों को दरकिनार कर जिले के प्रधानमंत्री एक्सीलेन्स आफ कालेज तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में 1 वर्ष के अंदर किये गए ऐतिहासिक भ्रष्टाचार की टीम गठित कर विधिवत जांच करा कर कार्यवाही किये जाने हेतु जिले कलेक्टर हर्शल पंचोली, कमिशनर संभाग शहडोल सहित उच्च शिक्षा विभाग के साथ प्रदेश सहित देश भर के तमाम एजेंसियों से की गई है।
अगर समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही नही की गई तो जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा सड़कों में उतरकर आंदोलन किया जावेगा।



