Uncategorized

समृद्ध भारत के लिए ‘सप्त शक्ति संगम’ का आयोजन — मातृशक्ति ने लिया समाज परिवर्तन का संकल्प

 

अनूपपुर।
विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को ‘सशक्ति संगम’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मातृशक्ति को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में खनिज अधिकारी अनूपपुर श्रीमती ईशा वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पेंद्र रानी सोनी ने की।‘सप्तशक्ति संगम’ की वक्ता डॉ. सरोज शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि“जब महिला शिक्षित, सजग और संगठित होती है, तब समाज अपने आप प्रगतिशील बन जाता है।”

वक्ता द्वितीय श्रीमती मीना सिंह ने भारतीय संस्कृति में नारी के आदर्श स्वरूप एवं वर्तमान समाज में उसकी आवश्यक भूमिका पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आकांक्षा शुक्ला (संयोजिका सप्त शक्ति) एवं श्रीमती श्वेता नामदेव ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संयोजन श्रीमती ज्योति नंदा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्राओं, महिला अभिभावकों एवं नगर की अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय की बहनों ने पारंपरिक सांस्कृतिक वेशभूषा में देश की वीरांगनाओं एवं प्रेरणादायक मातृशक्तियों के रूप में सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं।

विद्यालय की आचार्या दीदी श्रीमती संध्या शिवहरे ने सरस्वती वंदना एवं विद्या भारती संगठन गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया।कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्तियों ने अपने अनुभव साझा किए ,और ‘सप्तशक्ति संगम’ के उद्देश्यों की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, समूह गीतों और प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से मातृशक्ति की भूमिका को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।

सम्मान समारोह:
कार्यक्रम में समाज में सशक्तिकरण का उदाहरण बनी महिलाओं का सम्मान किया गया।
सबसे पहले बहन राजकुमारी को सम्मानित किया गया — जो अनूपपुर स्टेशन में एक महिला कुली हैं और कठिन परिश्रम से लोगों का बोझ ढोकर यह संदेश देती हैं कि कोई कार्य छोटा-बड़ा नहीं होता। सम्मान पाकर वे भावविभोर हो उठीं।
इसके अलावा भारतीय थल सेना में सैनिक के पद पर सेवा दे रहे वीर सपूत की मां श्रीमती गायत्री तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीमती चंद्रकला तिवारी को संयुक्त परिवार व्यवस्था के लिए, श्रीमती लक्ष्मी केडिया जी को पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु, तथा निर्मला रावत को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
सभी सम्मानित महिलाओं को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम का समापन मातृशक्तियों द्वारा लिए गए संकल्प, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश के साथ हुआ।
प्रश्नोत्तरी सत्र में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सफल परिणाम प्राप्त किए।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसमें सह संयोजिका श्रीमती ज्योति नंदा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का स्थल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर एवं आयोजक कार्य मातृशक्ति मंडल अनूपपुर ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!