Uncategorized

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अनूपपुर दौरे पर पूर्व मंत्री बिसाहुलाल सिंह के निवास पर जाएंगे, शोक संवेदना व्यक्त करेंगे

रिपोर्ट- सत्यम पांडे

 

अनूपपुर/-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को जबलपुर और अनूपपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे अनूपपुर जिले के परासी गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिसाहुलाल सिंह के निवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, श्री सिंह के सुपुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा —

वे दोपहर 1 बजे भोपाल स्थित राज्य हैंगर से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:35 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:30 बजे अनूपपुर जिले के परासी गांव पहुंचेंगे। वहां शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत वे 2:55 बजे परासी से रवाना होकर पुनः जबलपुर लौटेंगे। रात्रि में 10 बजे जबलपुर से विमान द्वारा भोपाल वापसी होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!