Uncategorized

हमारे कार्यों का प्रतिफल जमीन पर दिखना चाहिए” – हीरा सिंह श्याम

अमरकंटक में भाजपा जिले की जिला चिंतन बैठक संपन्न

अनूपपुर,आदर्श मिश्रा। पवित्र स्थल अमरकंटक की अमरावती नदी दुर्गा धारा पर 28 अक्टूबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी की जिला चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। जिले के सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने की।

हमें बूथ स्तर पर समर्पित होकर कार्य करना होगा

प्रकृति की गोद में आयोजित इस चिंतन बैठक के दौरान श्री श्याम ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार की योजनाएँ जमीनी स्तर तक सही ढंग से नहीं पहुँच पा रही हैं, यह चिंता का विषय है। विरोधी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनके मंसूबों पर पानी फेरना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हमें बूथ स्तर पर समर्पित होकर कार्य करना है और ऐसी रचना तैयार करनी है जिससे संदेश नीचे तक जाए। संगठन की सभाओं में औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है।”जिला अध्यक्ष ने प्रत्येक जिला पदाधिकारी को दस बूथों की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा, ताकि संगठन की सक्रियता और कार्यों का प्रभाव सीधे जमीन पर दिख सके। उन्होंने जोर दिया कि सभी मोर्चा के कार्यकर्ता अब सक्रिय होकर सरकार और संगठन की योजनाओं को घर-घर पहुँचाएँ। केंद्र सरकार (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और प्रदेश सरकार (मुख्यमंत्री मोहन यादव) द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने का निर्देश दिया।

*सभी पदाधिकारीयों के लिए गए सुझाव*

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने संबंधी सुझाव भी साझा किए। सभी ने बैठक का आनंद प्रकृति के सुखद वातावरण में उठाया और पार्टी की नीति-रणनीति को जनमानस तक पहुँचाने का संकल्प लिय।

*दर्शन कर नर्मदा तट पर लिया संकल्प*

 

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में भाजपा के सभी अपेक्षित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों ने सर्वप्रथम अमरकंटक मां नर्मदा माई का दर्शन कर नर्मदा तट पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया

*बैठक में सभी रहे उपस्थित*

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह श्याम नारायण शुक्ला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह विनोद केवट जितेंद्र भट्ट आनंद केसरवानी मदन त्रिपाठी ज्योति सोनी जितेंद्र सोनी जिला मंत्री प्रभात मिश्रा भूपेंद्र मेहरा राजकुमार मार्को अमर सिंह राठौड़ श्रीमती दुर्गा पटेल श्रीमती अंजना कटारे राजेश सरठिया कोषाध्यक्ष विवेक बियानी कोषाध्यक्षसह रामनारायण उरमालिया कार्यालय शह मंत्री कन्ना नायक जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सह मीडिया प्रभारी श्री राम केवट आईटी सेल प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा पुष्पेंद्र जैन रविंद्र शर्मा अजय द्विवेदी मुकेश पटेल कमलेश चतुर्वेदी राजेश वर्मा सत्यनारायण सोनी सुषमा जोशी दिनेश राठौर गोपाल सिंह विजय सिंह राठौर जागेश्वर चंद्रवंशी रोशन पनारिया रजनीश कुमार उद्दे फग्गू नायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!