Uncategorizedअनूपपुरमध्य प्रदेश

‘ढोली तारो डांडिया गरबा कॉम्पिटिशन’ की प्रैक्टिस शुरू, प्रतिभागियों में उत्स

@satyam pandey

अनूपपुर। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य ‘ढोली तारो डांडिया गरबा कॉम्पिटिशन’ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। KALA PRODUCTION द्वारा आयोजित इस गरबा प्रतियोगिता की प्रैक्टिस आशीर्वाद मैरिज गार्डन में प्रारंभ हो चुकी है।विगत 14 वर्षों से कला प्रोडक्शन द्वारा गरबे का आयोजन किया जा रहा है ।प्रैक्टिस में बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को पारंपरिक एवं आधुनिक गरबा स्टेप्स सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रस्तुति दे सकें।
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के उल्लास के साथ गरबा की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। गरबा सीखने एवं प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन जारी है।
स्थान: आशीर्वाद मैरिज गार्डन
संपर्क: 9399223536, 9424332899, 8319718826

वीडियो देखे 👇🏻

0a93519c-b486-4054-b73e-ca673e8eabe6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!