Uncategorized

अनूपपुर में भारत विकास परिषद ने किया वृहद पौधारोपण: पौधों की सुरक्षा को लेकर लिया सामूहिक संकल्प @ रिपोर्ट: सत्यम पांडेय

अनूपपुर। सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण जैसे पाँच मूल सूत्रों के साथ कार्य करने वाली पूर्णतः राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। परिषद की अनूपपुर शाखा द्वारा पीआरटी महाविद्यालय, बर्री परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आम, नीम, अशोक, आँवला, जामुन और गुलमोहर जैसे लगभग 150 पौधे रोपित किए गए। विशेष बात यह रही कि पौधारोपण के बाद पौधों के संरक्षण को लेकर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र तिवारी, जिला संघ चालक राजेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. वर्मा, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, तथा अनूपपुर शाखा अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ पीआरटी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परिषद ने उपस्थित सभी लोगों को तुलसी का पौधा भेंट स्वरूप दिया, जिससे पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया।

यह उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद अनूपपुर केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह वर्षों से लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल को भी प्राथमिकता देती आ रही है। विगत सात–आठ वर्षों में लगाए गए पौधे आज भी सुरक्षित और फल-फूल रहे हैं, जो इस संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!