Uncategorized

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की युवक रेडक्रॉस समिति का गठन, कमलाकर गौतम (अनूपपुर) सहित 8 सदस्यों की घोषणा

अनूपपुर/भोपाल -रिपोर्ट.सत्यम पांडे – भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा, भोपाल द्वारा युवक रेडक्रॉस समिति का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शाखा से आदेश जारी किया गया है। समिति का गठन रेडक्रॉस नियमावली के अंतर्गत प्रबंध समिति की बैठक दिनांक 04 दिसंबर 2025 के निर्णय के अनुसार किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार उज्जैन के राजेश सिंह कुशवाह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं समिति के सदस्य के रूप में

शशांक श्रीवास्तव (कटनी), पंकज शर्मा (रायसेन), अरविंद सिंह भदौरिया (मुरैना), अमित अग्रवाल (दतिया), कमलाकर गौतम (अनूपपुर) तथा अविनाश गौड़ (मंदसौर) को मनोनीत किया गया है।

इसके अतिरिक्त रमेश सिंह, जनरल सेक्रेटरी, म.प्र. रेडक्रॉस राज्य शाखा को पदेन सदस्य बनाया गया है।

यह समिति प्रदेश में युवक-युवतियों को मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा प्रबंधन, रक्तदान एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करेगी। समिति की बैठकों में माननीय चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, आई.एफ.एस. (से.नि.), चेयरमैन, म.प्र. रेडक्रॉस राज्य शाखा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अनूपपुर जिले से कमलाकर गौतम के समिति में सदस्य बनने पर स्थानीय सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों को उम्मीद है कि उनके अनुभव से जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और सेवा कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!