Uncategorized

एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन शहडोल संभाग की बैठक में नई कार्ययोजना पर बनी सहमति

शहडोल, 4 सितम्बर 2025। एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन शहडोल संभाग की बैठक आज सादगी एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस बैठक में शहडोल संभाग के अंतर्गत उमरिया, शहडोल एवं अनूपपुर जिलों के फार्मासिस्ट साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य

अतिथि के रूप में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी, शहडोल–अनूपपुर आदरणीय राधेश्याम बट्टी जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अखिलेश त्रिपाठी जी ने की। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वरिष्ठ फार्मासिस्ट बृजेंद्र तिवारी जी मौजूद रहे।

मंचासीन अतिथियों में प्रदेश आईटी सेल उपाध्यक्ष हिमांशु चतुर्वेदी, संभाग सचिव अनुराग तिवारी, जिला अध्यक्ष शहडोल शिवम् शुक्ला, जिला अध्यक्ष उमरिया प्रिंस छांगवानी, जिला अध्यक्ष अनूपपुर पुष्पेंद्र पांडेय तथा जिला उपाध्यक्ष अनूपपुर कमलेश तिवारी शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, फार्मासिस्टों की समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!