Uncategorized

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, हजारों श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर करेंगे बमलेश्वर धाम की ओर प्रस्थान – भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम

@रिपोर्ट - सत्यम पांडेय

अनूपपुर, आदर्श मिश्रा।श्रावण मास की श्रद्धा, भक्ति और ऊर्जा से परिपूर्ण सोमवार 4 अगस्त 2025 को प्रातः 6 बजे अमरकंटक से बमलेश्वर धाम की ओर एक भव्य कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा नर्मदांचल वीर युवा संगठन एवं हीरा सिंह श्याम मित्र मंडली पुष्पराजगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उल्लास से आयोजित की जा रही है।

इस पावन यात्रा में परम पूज्य जगतगुरु माउली सरकार जी की आध्यात्मिक उपस्थिति के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम स्वयं अपने साथियों और हजारों श्रद्धालुओं के साथ मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर बमलेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे।

कई वर्षों से चली आ रही यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक सहभागिता का भी परिचायक बन चुकी है।

हीरा सिंह श्याम ने समस्त जिलावासियों से अपील की है कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण को शिवमय बना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!