Uncategorized

अधर्म पर धर्म की जीत विजयादशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न।

अनूपपुर – विजया दशमी के पावन अवसर पर सेवा भारती कार्यालय, अनूपपुर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन आयोजित हुआ । संघ शताब्दी वर्ष के प्रथम उत्सव में स्वयंसेवकों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

अनूपपुर नगर में विजया दशमी के अवसर पर सुबह 10 बजे सेवा भारती कार्यालय में विधि-विधान से शस्त्र पूजन संपन्न हुआ परम पूज्य भगवा ध्वज की प्रार्थना सभी स्वयं सेवकों ने की शाखा लगाने के तत्पश्चात, नगर एवं चेतना बढ़ती के 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने गणवेश धारण कर सेवा भारती कार्यालय से विवेकानंद स्मार्ट सिटी तक पथ संचलन किया।

स्वयंसेवक चार पंक्तियों में अनुशासित ढंग से आगे बढ़े। इस दौरान संघ गीत गाए गए और भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

उत्साहित स्वयंसेवकों का यह पथ संचलन विवेकानंद स्मार्ट सिटी तक पहुंचा, जहां सभी का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री दीपक जी भाई साहब ने विजया दशमी पर्व और संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सभी स्वयंसेवकों को बौद्धिक प्रदान किया। साथ ही, सभी स्वयंसेवक बंधुओं को जिला संघ चालक माननीय राजेंद्र तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह आयोजन संघ शताब्दी वर्ष के प्रारंभिक उत्सवों में स्वयंसेवकों के समर्पण और उत्साह को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!