Uncategorized

नया साल, नई सोच और नया उत्साह लेकर आए” – कलेक्टर हर्षल पंचोली

 

अनूपपुर जिले ने वासियों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

अनूपपुर,आदर्श मिश्रा।नववर्ष के शुभ अवसर पर अनूपपुर जिले के कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों को नूतन वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि “नया साल नई सोच, नई दृष्टि और नया उत्साह लेकर आता है।
कलेक्टर श्री पंचोली ने अपने संदेश में जिले के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नववर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदें, नए अवसर और नई उपलब्धियाँ लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों के सहयोग से जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाला वर्ष अनूपपुर को प्रगति के नए आयामों तक ले जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!