भाजपा जिला अनूपपुर की नई कार्यकारिणी घोषित – युवाओं में नया जोश, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में संगठन होगा और मजबूत @रिपोर्ट- सत्यम पांडे

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला अनूपपुर इकाई में आज नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष हेरा सिंह श्याम ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जिला पदाधिकारियों के नाम घोषित किए।
घोषित सूची में इस बार युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। हीरा सिंह श्याम जी ने कहा कि “नए जोश और युवा नेतृत्व के साथ भाजपा जिला अनूपपुर संगठनात्मक रूप से और सशक्त बनेगा, पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर तक पार्टी की नीति-रीति पहुँचाएंगे।”
इस नई कार्यकारिणी में श्री जितेन्द्र भट्ट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे लंबे समय तक एबीवीपी में सक्रिय रहे हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। संगठन में उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।
इसी तरह अन्य प्रमुख पदों पर भी ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
घोषित पदाधिकारी सूची :
- उपाध्यक्ष – श्रीमती रूपमती सिंह
- उपाध्यक्ष – श्री जितेन्द्र सोनी
- उपाध्यक्ष – श्री विवेक केवट
- उपाध्यक्ष – श्री जितेन्द्र भट्ट
- उपाध्यक्ष – श्री आदर्श केशरवानी
- उपाध्यक्ष – श्री मदन त्रिपाठी
- उपाध्यक्ष – श्रीमती ज्योति सोनी
- महामंत्री – श्री श्यामनारायण शुक्ला
- महामंत्री – श्री सिद्धार्थ शिव सिंह
- मंत्री – श्री भूपेश महरा
- मंत्री – श्री राम कुमार माको
- मंत्री – श्री अमर सिंह गोंडर
- मंत्री – श्रीमती दुर्गा पटेल
- मंत्री – श्रीमती अंजना कटारे
- मंत्री – श्री प्रमोद मिश्रा
- मंत्री – श्री राजेश सरैया
- कोषाध्यक्ष – श्री विवेक दिवानी
- सह कोषाध्यक्ष – श्री रामनारायण उमरिया
- कार्यालय मंत्री – श्री चन्द्रक द्विवेदी
- सह कार्यालय मंत्री – श्री कमल नायक
- जिला मीडिया प्रभारी – श्री राजेश सिंह
- सह जिला मीडिया प्रभारी – श्री राम केवट
- आई.टी. सेल प्रभारी – श्री अभिषेक त्रिपाठी



