Uncategorized
भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन:-प्रियम शुक्ला

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अनूपपुर द्वारा एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अनूपपुर में, भाजपा अनूपपुर के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय हीरा सिंह श्याम जी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियम शुक्ला ने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करने की अपील की है।
रक्तदान महादान के इस पावन अवसर पर सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
कार्यक्रम स्थल – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अनूपपुर
दिनांक – 17 सितम्बर 2025
समय – प्रातः 11 बजे से



