Uncategorized

राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर 18 सितंबर को खूंटाटोला में होगा आयोजन

अनूपपुर।

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राजा शंकर शाह मरावी और कुंवर रघुनाथ शाह मरावी के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर 18 सितंबर 2025 को अनूपपुर जिले के ग्राम पपरौडी (खूंटाटोला) में भव्य मंचीय कार्यक्रम एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर दोनों वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन गाथा एवं उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए परिचयात्मक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सर्राटी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!