जिला अस्पताल मंडला में पहली बार सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

मंडला। जिला अस्पताल मंडला ने चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। पहली बार यहां टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। 33 वर्षीय मरीज, जो वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ थे, अब इस सर्जरी के बाद नया जीवन पा रहे हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में डॉ. हेमेंद्र चौहान, डॉ. अविनाश खरे और उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अनूपपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इन डॉक्टरों और उनकी टीम को सम्मानित किया जाए और उन्हें अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि ऐसी आधुनिक सर्जरी हर जिले में हो सके।
उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से विशेष अनुरोध किया है कि अनूपपुर जिला अस्पताल में भी मंडला की तरह अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएँ, जिससे जिले के नागरिकों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े और उन्हें अपने ही जिले में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
यह उपलब्धि न सिर्फ मंडला बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।



