Uncategorized

गर्भवती महिलाओं के लिए पूरक पोषण तक पहुँच में सुधार कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कलेक्‍टर हर्षल पंचोली को मिला सम्मान पत्र

अनूपपुर जिले को मिला 1 लाख रुपये का पुरस्कार

अनूपपुर, आदर्श मिश्रा/ अनूपपुर जिले ने नीति आयोग द्वारा आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स- यूज़ केस चैलेंज” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर हर्षल पंचोली को सम्मान पत्र प्रदान किया गया है तथा जिले को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

यह पुरस्कार आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जिले द्वारा किए गए नवाचारपूर्ण कार्यों, प्रभावी क्रियान्वयन और डेटा-आधारित प्रशासनिक सुधारों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया है। यह सम्मान “स्वास्थ्य एवं पोषण” श्रेणी के अंतर्गत “गर्भवती महिलाओं के लिए पूरक पोषण तक पहुँच में सुधार” विषय पर किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान पूरे जिले की टीमवर्क, नवाचार और जनभागीदारी का परिणाम है। हम आगे भी जिले को देश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए इसी तरह सतत प्रयास करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!