Uncategorized

विभागीय जनजातीय शालेय क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अनूपपुर जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट मैदान हुआ शुभारंभ ।

अनूपपुर (म.प्र.)। विभागीय जनजातीय शालेय क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन अनूपपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 – 26 के लिए आयोजित की गई थी और इसमें बालक/बालिका 17-19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

​प्रतियोगिता के आयोजक जनजाति कार्य विभाग जिला अनूपपुर है।

​इस अवसर पर मंच पर निर्णायक मंडल और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे , मध्य प्रदेश अध्यक्ष (अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ ) वरिष्ठ पत्रकार श्री आदर्श दुबे , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सोनी ,अनूपपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शिवरतन वर्मा की गरिमामई उपस्थिति में शुभआरंभ हुआ, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया, अनूपपुर ,उमरिया,सीधी, शहडोल जिले के बालिका और बालक दोनों वर्गों की भागीदारी स्पष्ट रूप से दिखाई दी । दर्शक दीर्घा भीड़ थी, जो खेल के प्रति उत्साह को दर्शाती है। सभी जिले के जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रतिभागी विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों की उपस्थिति में प्रतियोगिता को गति प्रदान की।

​यह आयोजन युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!