Uncategorized

4 अगस्त को अमरकंटक से बमलेश्वर धाम हेतु रवाना होगी कांवड़ यात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल @रिपोर्ट – आदर्श मिश्रा

अनूपपुर, आदर्श मिश्रा।पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार, दिनांक 4 अगस्त 2025 को प्रातः 6 बजे अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव से ओतप्रोत कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे।

 

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदांचल वीर युवा संगठन एवं हीरा सिंह श्याम मित्र मंडली पुष्पराजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह पावन कांवड़ यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा में परम पूज्य जगतगुरु मौली सरकार जी के सान्निध्य में भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम अपने क्षेत्रवासियों और साथियों सहित भाग लेंगे।

श्रद्धालुजन माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर अमरकंटक से बमलेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि यह भक्तिमय आयोजन हीरा सिंह श्याम मित्र मंडली द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस दिव्य कांवड़ यात्रा में सहभागी बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!