Uncategorized

*जगत गुरु माऊली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए टीमों का पंजीयन 15 सितंबर से*

टूर्नामेंट के लिए टीमों का पंजीयन 15 से 30 सितंबर तक*
अनूपपुर, आदर्श मिश्रा/अनूपपुर जिले के विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विंध्य क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नर्मदांचल वीर युवा संगठन पुष्पराजगढ़ द्वारा किया जा रहा है, बता दे की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमगवां में देश कोने -कोने से फुटबॉल खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में सम्मिलित होते हैं और यह फुटबॉल टूर्नामेंट निरंतर पिछले कई वर्षों से चल रहा है, इस टूर्नामेंट का आयोजन अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं फुटबॉल खिलाड़ी हीरा सिंह श्याम एवं मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है।
इस फुटबाल टूर्नामेंट में सम्मिलित होने के लिए टीमों का पंजीयन 15 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक होगा जो भी टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहती है, वह अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
बता दें कि फुटबॉल टूर्नामेंट में सम्मिलित होने वाली टीम इन नंबर पर संपर्क करके अपने टीम का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं..
संपर्क नंबर – 7697763706,6267707042,9424774591
इस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को प्रथम विजेता के रूप में पुरस्कार की राशि 51 हजार रुपए एवं द्वितीय विजेता टीम को 25 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!